मोहनिया में नो एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश बेरोकटोक जारी, प्रशासनिक आदेश की हो रही अवहेलना..
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनिया : शहर में सारे दिन बेरोकटोक भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है. जिसकी वजह से मोहनिया के चांदनी चौक पर जाम की भारी समस्या बनी रहती है और राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. जबकि मोहनिया एसडीएम शिव कुमार राउत के अनुसार सुबह के 8:00 बजे से रात्रि के 8:00 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश करने पर सख्त मनाही है. फिर भी प्रशासनिक आदेश की अवहेलना कर भारी वाहनों का बेरोकटोक आना जाना लगा रहता है.
जिससे चांदनी चौक पर हर वक्त जाम की समस्या बनी रहती है. एक तो कड़ी धूप और धूल धुसरित गर्मी की वजह से लोग खुद ही अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में लगे रहते हैं. ऊपर से जाम उन्हें और बेजान कर देता है. शहर के मुख्य चौक चांदनी चौक पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत और स्थानीय प्रशासन के पहल से प्रतिदिन एक दंडाधिकारी की नियुक्ति इस चौक पर की गई थी. जो जाम के कारणों पर अमल कर इस चौराहे को जाम से मुक्त रखने का काम करने वाले थे. लेकिन आज कल ये कार्य केवल चर्चा का विषय ही बनके रह गया है. मोहनिया थाना के 1या 2 सुरक्षाकर्मियों के अलावा कोई भी अधिकारी जल्दी चांदनी चौक पर दिखाई नहीं देता. जिससे अतिक्रमणकारियों अपनी मनमानी करने की खुली छूट मिल जाती है और वह बेरोकटोक शहर में घुस जाते है.
- कैमूर टॉप न्यूज के लिए मोहनिया से जी.पी सोनी की रिपोर्ट



Post a Comment