बड़ी खबर: दो बाइक मे टक्कर, एक की मौत, चार की स्थिति नाजुक, रेफर....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: मोहनिया थाना क्षेत्र के सकरौली नहर के निकट शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. सभी घायलों को ईलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में पहुचाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. वही इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुदरा के अमियावर निवासी बाइक सवार nh-30 परसथुआ के तरफ जा रहे थे. इसी बीच परसथुआ से आ रहे बाइक सवार सकरौली नहर के पास दोनों बाइको की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक मे किशन बिंद और घायलों में कन्हैया सिंह,रवि रवण कुदरा थाना क्षेत्र के अमीयावर गांव निवासी बताए जा रहे हैं तथा पप्पू राम,मुनमुन कुमार ऊपरी रामगढ़ कैमूर के निवासी बताए जा रहे हैं.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट



Post a Comment