बाइक की डिक्की से ढाई लाख रुपये गायब ..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती(कैमूर):स्थानीय थाना क्षेत्र के चोगड़ा गांव के पास बदमाशों ने मंगलवार को मोटर साईकिल की डिक्की तोड़कर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की ढाई लाख रुपया ले उङे. प्राप्त जानकारी के अनुसार मचखियां गांव निवासी नितेश कुमार दुर्गावती मे इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक हैं. मंगलवार को अपने सीएससी केंद्र को बंद कर वे अपने मोटरसाइकिल के डिक्की में ढाई लाख रुपया रखकर घर जा रहे थे.अभी वे चोगड़ा गांव के पास पहुंचे थे कि मोटरसाइकिल खड़ी कर एक गेट ग्रिल के दुकान में चले गए. जहां उनके मकान का ग्रेट ग्रिल बन रहा था. जब दुकान से लौटकर मोटरसाइकिल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल का डिग्गी खुला देखकर उनके होश उड़ गए और देखा कि उनका मोटरसाइकिल से पैसा गायब है. नितेश कुमार ने इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को देते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में आवेदन दी है. बताया जाता है कि बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र से ही नितेश का पीछा कर रहे थे और मौका पाकर मोटरसाइकिल के डिक्की से पैसा ले उड़े. वैसे सीसीटीवी कैमरे मैं फुटेज देखने पर दो बदमाश देखे गए हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को बदमाशों के तह तक पहुंचने सफलता मिल सकती है. लेकिन दिनदहाड़े घटना से क्षेत्र के लोगों के होश उड़ गए हैं.
रिपोट:-मुबारक अली



Post a Comment