मृत्युभोज का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार ..
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ (कैमूर):बड्डा गाव के हृदयनारायण मौर्य जिनकी पत्नी प्रभावती देवी उम्र 67 वर्ष का देहांत पिछले 2 सितंबर को हो गया तथा उनकी पुण्यतिथि सोमवार को मनाया गया जिसमें लोगों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया. उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि न मृत्यु भोज खाऊंगा और न ही खिलाऊंगा, क्योंकि गीता में कहा गया है कि खाने और खिलाने वाले के हृदय में पीड़ा हो तो ऐसा भोजन श्रेष्ठ नहीं होता है। मृत्युभोज खाने वाले कि ऊर्जा नष्ट होती है.
बक्सर लोकसभा प्रत्याशी सह बसपा प्रदेश महासचिव सुशील कुशवाहा ने कहा कि मृत्युभोज में राशि खर्च करने से बेहतर है उचित समय आने पर उस राशि का उपयोग लोककल्याण में हो. एक तरफ मरने वाले के परिवार के सदस्य का हृदय रो रहा होता है तो दूसरी तरफ हम सब पंगत में भोजन कर रहे होते है. इस अवसर पर मुखिया प्रत्याशी प्रदीप कुशवाहा सगराव मगराव के पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही, सदुल्हपुर डरवन के पूर्व मुखिया योगेंद्र कुशवाहा , प्रोफेसर विजय बहादुर , मनोज कुमार मौर्य, सुरेंद्र राम , डॉ राकेश मौर्य, बुद्धशरण मौर्य, रामावतार मौर्य , सुशील मौर्य, विनायक जायसवाल ,बहुजन समाज के मुख्य वक्ता संतोष नागवंशी जी , विजय राम, बबन राम, उमा राम, मुंशी यादव , हलचल यादव(बीडीसी), अदालत पासवान मुखिया अखिनी पंचायत एवम अन्य बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित रहे.कार्यक्रम के अंत मे खीर दान किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता हृदयनारायण मौर्य ने की और संचालन की भूमिका मनोज कुमार मौर्य ने अदा किया.



Post a Comment