Header Ads

त्रिस्तरीय प्रतिभा विकास समारोह में विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर को औरंगाबाद में किया गया पुरस्कृत..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : त्रिस्तरीय आचार्य प्रतिभा विकास वर्ग 28 से 30 दिसंबर 2022 तक औरंगाबाद में आयोजित किया गया। जिसमें विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर रामगढ़ ओवरऑल चैंपियन रहा।इसमें पांच संकुल से 30 विद्यालयों की 487 आचार्य व आचार्या की उपस्थित रहेंl इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सचिव श्री नकुल कुमार शर्मा विभाग प्रमुख उमाशंकर पोद्दार प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा रहे। कार्यक्रम का उद्घघाटन दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया गया।त्रिदिवसीय विभाग स्तरीय आचार्य प्रतिभा विकास वर्ग में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी हुई जिसमें सूर्य नमस्कार प्रश्न मंच सामूहिक गीत समता इत्यादि शामिल रहे। सुर्य नमस्कार में रामगढ़ के विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर को प्रथम स्थान पुरुष आचार्य श्री जीवन राठौर के द्वारा एवं महिला आचार्या कृष्ण लता के द्वारा प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में मंजुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किए तक्षण भाषण में पवन कुमार चौबे द्वितीय स्थान प्राप्त किए सामूहिक गीत में  खुशबू सिंह ने द्वितीय स्थान एवं शिवराज चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया विद्यालय स्तर पर इन सभी आचार्य बंधु भगिनी को प्रधानाचार्य श्री राजीव रंजन के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

अमित कुमार गुप्ता 

No comments