मोबाइल छिनौती मामले में तीन युवकों को नुआंव पुलिस ने भेजा जेल..
कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : थाना द्वारा मोबाइल छिनौती के मामले में तीन युवकों को शनिवार को जेल भेजा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 27 नवंबर को महरथा गांव के समीप रामगढ थाना क्षेत्र के पटख़्वालिया गांव के निवासी अजित यादव उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से खोवा बेचकर अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था तभी कुछ अज्ञात युवकों द्वारा उसको बाइक रुकवा कर जबरदस्ती मोबाइल एवं मोटरसाइकिल छीना गया था जिसकी लिखित शिकायत युवक द्वारा नुआंव थाने में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।मोटरसाइकिल लावारिस हालात में अगले दिन उसी जगह के कुछ दूर बरामद हुई।नुआंव पुलिस द्वारा अनुसंधान करते हुए अनुसंधान इकाई जिला के टीम द्वारा नुआंव थाना क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं पूछताछ में उन युवकों द्वारा बताया गया कि घटना उन्हीं के द्वारा की गई है,इस सम्बंध में पुलिस को सभी तरह के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं,वही छिनौती वाली मोबाईल बरामद की गई।गिरफ्तार युवक नुआंव थाना क्षेत्र के महरों गांव का निवासी रोहित कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पिता श्री निवासी सिंह और नुआंव गांव के निवासी कृष्ण कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पिता सुरेश यादव एवं मनीष गुप्ता उर्म 19 वर्ष पिता प्यारेलाल साह। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपी को मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ जेल भेज दिया गया।
दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment