Header Ads

यूरिया की खेप नुआंव बाजार में पहुंचते ही दुकानों पर किसानों की लंबी लगी लाईन, आवश्यकता बहुत लेकिन पूर्ति नाम मात्र की ..

कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : प्रखंड के स्थानीय बाजार में शनिवार को खाद की दुकानों पर किसानों की लंबी लाइन यूरिया लेने के लिए लग गई प्राप्त जानकारी के अनुसार नुआंव बाजार के तीन दुकानों पर यूरिया खाद की खेप आई थी लेकिन वह भी ऊंट के मुंह में जीरे के समान थी किसी दुकान पर 50 बोरे तो किसी दुकान पर 100 बोरे यूरिया की खेप आई थी। प्रखंड क्षेत्रों में गेहूं की बुवाई होने के उपरांत पटवन का कार्य चल रहा है और पटवन के उपरांत ही यूरिया की खाद की छीटाई की जाती है ताकि गेहूं के पौधों में जान आ जाए और उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हो लेकिन समय पर यूरिया नहीं मिलने से किसान इतने परेशान हैं कि महंगे दाम पर भी यूरिया खरीदने के लिए बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश के दुकानों पर जाकर यूरिया लाकर अपने खेत की बुवाई किए एवं छीटाई कर रहे हैं लेकिन सरकार की विडंबना है कि किसानों को समय पर खेती की बुआई हेतु यूरिया नहीं मिल पाई है या मिल भी रही है तो आवश्यकता के अनुसार बहुत कम मात्रा में मिल रही है जिसके कारण खेती का कार्य पिछड़ेपन का शिकार हो जा रहा है हालांकि शनिवार को नुआंव बाजार में यूरिया की खेप आते ही किसानों की लंबी लाईन लग गई और कृषि विभाग के अधिकारी कृषि समंवयक प्रकाश गौतम, किसान सलाहकार एवं नुआंव पुलिस बल की मौजूदगी में यूरिया खाद की बिक्री सरकारी दर पर की गई लेकिन कई किसानों को यूरिया आवश्यकता के अनुसार नहीं हो पाई किसान मांग कर रहे थे दो बोरे या चार बोरे लेकिन यूरिया खाद की कमी के चलते उनको मात्र एक बोरे ही खाद की बिक्री की गई वही कृषि समंवयक द्वारा बताया गया कि 1 से 2 दिन के अंदर यूरिया खाद  बाजार में आने वाली है जिसे आवश्यकता अनुसार किसानों में बिक्री की जाएगी।

दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments