Header Ads

जाति आधारित गणना के लिए अंतिम दिन शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण..

कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : पूरे प्रदेश में आगामी जाति आधारित गणना के लिए प्रशासनिक कवायद प्रारंभ हो चुकी है।इसके लिए 7 जनवरी से कर्मी द्वार द्वार जाकर गणना शुरू की जाएगी।इसी क्रम में शनिवार को अंतिम दिन प्रखंड सभागार तथा बीआरसी भवन पर गणना कार्य में लगने वाले कर्मियों का प्रशिक्षण दिया गया । इसके लिए जिला से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पांच लोग  अखिलेश्वर चतुर्वेदी , संतोष कुमार सिंह , संजय गुप्ता , योगेंद्र राम तथा सतेंद्र सिंह मास्टर ट्रेनर के रूप के प्रतिनियुक्त थे । जाति आधारित गणना के लिए चार्ज अधिकारी बीडीओ रमन सिन्हा, सहायक चार्ज अधिकारी सीओ बद्री प्रसाद गुप्ता , नोडल अधिकारी के रूप में सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी कामाख्या नारायण सिंह तथा परवेक्षक के रूप में बीइओ नागेश्वर मंडल नियुक्त है ।बात दे कि कुल दो दिनों तक ट्रेनिंग में कुल छः बैच बनाया गया है । जिसमे तीन बैच की ट्रेनिंग शुक्रवार को और शेष तीन बैच की ट्रेनिंग शनिवार को दी गई । अभी ट्रेनिंग जाति आधारित गणना के प्रथम चरण के लिए दी जा रही है । प्रथम चरण सात जनवरी से प्रारंभ होकर इक्कीस जनवरी तक चलेगा जिसमें गृह सर्वेक्षण होगा तथा घरों की नंबरिंग की जाएगी ।   मकानों की गणना और नंबरिंग के बाद जाति आधारित गणना का दूसरा चरण प्रारंभ होगा जिसके संदर्भ मिलने वाले निर्देश के तहत कार्य होगा ।

दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments