Header Ads

कैमूर में 50 लाख के शराब को किया गया विनष्ट ..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ : बिहार में शराबबंदी के बाद लगातार उत्पाद विभाग और थानों की टीम के साथ एंटी लिकर टास्क फोर्स शराब को पकड़ने में लगी हुई है. वाहनों को तो सरकार के आदेश पर नीलाम कर दिया जाता है. लेकिन, हजारों लीटर शराब पकड़ने के बाद उसे रोलर चला कर नष्ट कर दिया जाता है.

वहीं, जिले के मोहनिया थाना के 18 कांड में जप्त 6000 लीटर शराब को मोहनिया के समेकीत चेकपोस्ट पर आज मजिस्ट्रेट और उत्पाद विभाग की उपस्थिति में रोलर चला कर नष्ट किया गया. जप्त 6000 लीटर शराब का बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है.

उत्पाद विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कैमूर जिले के मोहनिया थाना के कुल 18 कांडों में 6000 लीटर शराब को जप्त किया गया था. जिसकी सूची बनाकर जिलाधिकारी के पास भेजी गई थी. जहां जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जप्त 6000 लीटर शराब को ट्रक पर मोहनिया थाने से लोड कर समेकित चेक पोस्ट मोहनिया के यार्ड में लाया गया.

यहां सभी शराब पर रोलर चलाकर पूरी तरह से उसे नष्ट कर दिया गया. सारी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई. जप्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रुपए आंका जा रहा है. शराबियों और शराब कारोबारियों को पकड़ने का सिलसिला लगातार सरकार के आदेश पर जारी है. कैमूर जिला उत्तर प्रदेश से सटे होने के कारण शराब तस्कर इस रास्ते से शराब की तस्करी नए-नए हथकंडे अपनाकर करते रहते हैं.

इसको लेकर कैमूर पुलिस, उत्पाद विभाग और एंटी लिकर टास्क फोर्स लगातार अभियान चला रही हैं. जिसका नतीजा है कि भारी मात्रा में शराब को जप्त करने के बाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उसे नष्ट भी रोलर चलाकर किया जा रहा है.

No comments