शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार ..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के ककरईत चेक पोस्ट से एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार युवक रामगढ़ थाना क्षेत्र के मटियारी गांव निवासी गौरी शंकर यादव का 22 वर्षिय पुत्र उपेंद्र यादव बताया गया है जिसे उत्पाद पुलिस ने जाँच के दौरान शराब के साथ गिरफ्तार किया है जिसका आज सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Post a Comment