शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : मोहनिया दुर्गावती हाइवे पथ से दो बोतल नूरी शराब के साथ उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी सदाबृक्ष मुसहर का 30 वर्षिय पुत्र पिंटू मुसहर बताया गया है। जिसे उत्पाद पुलिस ने जाँच के दौरान शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसका आज सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment