कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : थाना क्षेत्र के नुआंव बाजार और ककरैत घाट के बीच गुरुवार की देर रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे दुर्गावती पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल युवक मुकेश विश्वकर्मा ग्राम जमनिया थाना जमनिया जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार मुकेश विश्वकर्मा गुरुवार को देर रात चेहरियां से अपनी मोबाइल की दुकान को बंद करके अपने बाइक से अपने गांव जमनिया जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक नुआव बाजार और ककरैत घाट के बीच पहुंची की अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा पलटी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक बेहोशी की हालत में उसी गड्ढे में पढ़ा रहा युवक के उपर आने जाने वाले किसी भी राहगीर की निगाह नहीं पड़ रही थी तभी अचानक रात्रि गश्ती में निकली हुई दुर्गावती पुलिस नुआंव बाजार के आगे पहुंची तो देखी कि गड्ढे में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। जिसे दुर्गावती पुलिस के द्वारा आनन-फानन में अपनी गाड़ी में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस के द्वारा घायल युवक के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई। लेकिन युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस परिजनों के पहुंचने से पहले ही घायल युवक को लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंच गई। जहां पर घायल युवक का तत्काल इलाज चालू हुआ इसके बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी परिजन पहुंचे तब पुलिस वहां से वापस दुर्गावती आई । घायल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मौके पर पुलिस नहीं पहुंची होती तो युवक की मौत हो गई होती। पुलिस के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
Post a Comment