नुआंव में राजमिस्त्रीओ भूकंप के प्रति किया गया जागरूक..
कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव: प्रखंड के सभाकक्ष में शुक्रवार को भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत राजमिस्त्रीयों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी रमन कुमार सिन्हा अंचला अधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता राजस्व अफसर रवि शेखर द्वारा भूकंप से बचाव हेतु सचेत व जागरूकता के प्रति बातो को सिखाया गया और आग्रह किया गया कि आप सब जब मकान बनाये तो मकान मालिक को इस तरह की बातें को बताते हुए जागरूकता फैलाएं।प्रशिक्षण देते हुए राजस्व पाधिकारी ने कहा कि भूकंप जैसी आपदा के समय आप लोग घबराएं नहीं बल्कि धैर्य से काम लें। ध्यान यह रखना है कि कम समय में आप सभी सुरक्षित जगहों को तलाश लें। बहुत से लोग आपदा के समय घबराकर अपनी धैर्य खो देते हैं। वैसी स्थिति में हम सभी को परेशानी होती है।वही प्रशिक्षण में सीओ ने कहा कि हमें आपदा के समय भगदड़ होने से बचना चाहिए। अगर रास्ते में भूकंप की स्थिति आ गई है तो सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के निर्देशानुसार प्रखंड राज में स्त्रियों को भूकंप रोधी मकान बनाने हेतु प्रशिक्षण देते हुए प्रेरित किया गया वही गुरुवार को प्रखंड के दसो पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को भी भूकंप से बचाव हेतु कई तरह के उपाय एवं तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
रिपोर्ट : दीपक कुमार गुप्ता

Post a Comment