फुटबॉल टूर्नामेंट में यूपी के गोड़सरा ने कारीराम को एक गोल से किया पराजित..
कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : प्रखंड के जय मां भगवती फुटबॉल स्पोटिंग क्लब पजरांव के तत्वावधान में पजरांव खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमे फाईनल मैच नुआंव प्रखंड के कारीराम बनाम यूपी के गोडसरा के बीच खेला गया।मुख्य अतिथि उपप्रमुख ऋषिकांत पांडेय द्वारा फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया गया व दोनों टीमो के सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर अभिवादन किया गया।शुरू में तो दोनों टीम एक दूसरे पर झुझारू रूप से हावी हुई और पहले हाफ में ही गोडसरा ने कारीराम पर एक गोल करने में कामयाब रहा,वही 10मिनट के खेल होने के बाद ही कारिराम भी गोड़सरा पर एक गोल करने में कामयाब रहा इस तरह से मैच अंतिम समय तक दोनों टीम बराबर रही।मैच के निर्णयाक समिति द्वारा दोनों टीमो से ट्राई ब्रेकर कराया गया।जिसमें यूपी के गोडसरा 01गोल से विजई घोषित किया गया।कमेन्ट्री निरज पांडेय द्वारा किया गया,मौके पर रमायन सिंह,विस्मिला खां,अकित सिंह, सत्येन्द्र सिंह,छोटु चौधरी रहे व कैमूर जिला सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनबंधु यादव,मकसुदन यादव, रमेश बिन्द रहे सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : दीपक कुमार गुप्ता

Post a Comment