Header Ads

जातीय गणना के कार्यों का निरीक्षण एडीएम द्वारा प्रखंड के कई जगहों पर घूम कर दिया गया ,पर्यवेक्षक को दिया गया दिशा निर्देश ..

कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : प्रखंड के गर्रा गांव में जातीय गणना के कार्यों का निरीक्षण कैमूर एडीएम डॉ संजय कुमार द्वारा किया गया एवं कार्य कर रहे पर्यवेक्षकों को उनके द्वारा निर्देश भी दिया गया।उनके द्वारा अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर घर-घर जाकर गणना कार्य किया जा रहा था।ज्ञातव्य हो कि प्रथम चरण में मकानों की गिनती एवं नम्बरिंग का कार्य किया जा रहा है जो 21 जनवरी 2023 तक पूर्ण कर लिया जाना है। गणना कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम ने गणना कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गौरतलब हो कि जाति आधारित गणना शुरू की गई है, जिसमें सर्वप्रथम मकानों की गणना की जानी है इस संदर्भ में विगत दिनों प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी रमन कुमार सिन्हा, संगणक, पर्यवेक्षक आदि को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक गणना कार्य 7 जनवरी से शुरू किया गया है। जिसमें सरकार को अपनी जाति एवं आर्थिक हैसियत भी बतानी होंगी। जनगणना में जाति समेत पेशा, आमदनी सहित कई सवालों के जवाब देने होंगे।

रिपोर्ट : दीपक कुमार गुप्ता 

No comments