Header Ads

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,बाइक जप्त..

कैमूर टॉप न्यूज,रामगढ़ : सूबे में शराबबंदी है, फिर भी शराब तस्कर शराब तस्करी करने की फिराक में लगे हैं. लेकिन शराब तस्कर के मंसूबे पर कैमूर पुलिस  पानी फेरती नजर आ रही है। एसे में ताजा मामला रामगढ़ थाना से आ रही है।जहा की सोमवार को रात आठ बजे थाना क्षेत्र के जलदहा नहर के समीप से  750एमएल का शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।साथ में तस्करों के पास से  मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है।
इस संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से शराब तस्कर शराब की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के बाद जलदहा नहर के समीप वाहन जांच शुरू कर दी गई। जांच के कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश से एक मोटरसाइकिल पर सवार हो दो शराब तस्कर शराब की खेप लेकर आ रहे थे ।पुलिस को देख शराब तस्कर भागने की फिराक में लगे। परंतु, घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जब मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे 750ml का 8 रॉयल स्टॉल शराब बरामद हुआ। शराब को जप्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही गिरफ्तार धंधेबाज मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी राघवेंद्र सिंह व राजेश नट है। वही दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय हिरासत में भेज दिया जाएगा।


रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

No comments