मोहनिया चेक पोस्ट से शराब के साथ उत्पाद पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : मोहनिया चेकपोस्ट से 4 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ उत्पाद विभाग की पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्तियों में भोजपुर जिला के लवकुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, नीरज कुमार सिंह,एंव बद्रीनाथ सिंह बताया गया है सभी को उत्पाद विभाग की पुलिस ने जाँच के दौरान 4 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है वही आज सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Post a Comment