उत्पाद विभाग ने तीन युवकों को शराब के साथ किया गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : मोहनिया चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग पुलिस ने 3 युवकों को दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार युवकों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के कोटसा गांव निवासी रामबचन राम का 20 वर्ष पुत्र चंदन कुमार एंव अवरिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र मनजीत सिंह तथा मोहनिया थाना क्षेत्र के महरो गांव निवासी जयप्रकाश राम का 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है जिसे उत्पादक पुलिस ने जांच के दौरान शराब के साथ गिरफ्तार किया है वही आज सभी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Post a Comment