Header Ads

शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : थाना क्षेत्र के दुर्गावती ककरैत पथ पर नुआंव बाजार के पास से दुर्गावती पुलिस ने एक धंधेबाज को 36 बोतल शराब के साथ  गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति मनोज कुमार ग्राम नुआंव थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती पुलिस नुआंव बाजार के समीप  बुधवार की शाम शराब चेकिंग अभियान चला रही थी तभी एक व्यक्ति को रोककर उसका तलाश लिया तो उसके पास से 36 बोतल शराब बरामद किया गया। शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को दुर्गावती थाने लाया गया जहां पर आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments