नेहरू युवा केंद्र के दो दिवसीय प्रतियोगिता को हुआ समापन..
कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव :नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में +2 जायसवाल हाई स्कूल खेल के मैदान में बुधवार को फुटबॉल, बालीबॉल, दौड़, खेल का समापन किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में फुटबॉल खेल में कारीराम बनाम अवती के बीच 50 मिनट का समय देकर दोनों टीमों को मैदान में उतारा गया। जहां कारीराम में अवती को 2-1 से गोल बनाकर ट्रॉफी अपने नाम किया। वहीं इस मौके पर पहुंचे नेहरू युवा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील करौलिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के तत्वाधान में प्रत्येक प्रकार का खेल का आयोजन किया जाता है, खेल जितने और हारने से निराशा नहीं बल्कि आगे खेलने की सहानुभूति होती है। खेल में हार जीत होती रहती है, बल्कि इससे अपेक्षा खेलने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर खेल के मैदान में खिलाड़ियों ने मालाओं से भव्य स्वागत एवं परिचित हुए। मौके पर जितेंद्र कुमार, श्रीयोगी नारायण सिंह, नुआंव के मुखिया प्रतिनिधी द्वारिका प्रसाद जायसवाल, पूर्व जिला पार्षद हारून अंसारी, असरफ हाजी, नारायण सिंह आईटी व सोशल मीडिया जिला सह संयोजक कैमूर भाजपा, समाजसेवी सतेंद्र कुशवाहा, रेफरी शाहरुख अंसारी, एनवाईवी के अध्यक्ष सोनल राय, पूर्व एनवाईवी के अध्यक्ष निलेशचंद्र एवं खेल जगत के खिलाड़ी व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजुद थे।

Post a Comment