चाकू बाजी मामले में एक अभियुक्त को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज,रामगढ़ : बीते 24 अक्तूबर की रात में थाना क्षेत्र के सहुका गांव के गाली में खाट हटाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज के साथ अचानक एक पक्ष के द्वारा चाकूबाजी किया गया था। वही चाकूबाजी मामले में एक पक्ष के द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया गया था। थाने में दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। वही रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के सहुका गांव से एक और अभियुक्त को गिरफ्तार है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि बीते 24 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के सहुका गांव में दो पक्षों में गाली गलौज करते हुए एक पक्ष के द्वारा चाकूबाजी की गई थी। जिसमें उपेंद्र पासी के द्वारा 8 लोगों पर प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। वहीं उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिक दर्ज कर कांड संख्या 368/ 22 के तहत पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई जिसमें तत्काल करवाई करते हुए दो अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था।वहीं एक व्यक्ति को रविवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर सहुका गांव से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के सहुका गांव निवासी बाबूलाल पासी के पुत्र राधेश्याम पासी उर्फ मुरली पासी है।
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment