झोपड़ी में लगी आग ,लाखों की संपत्ति जलकर हुए राख,आग की चपेट आई सात बकरी, मौत..
कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : प्रखंड के गैरा गांव में मंगलवार की बीती रात्रि एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई. जिससे झोपड़ी में रखे लाखों रुपए के सामान एवं झोपड़ी के अंदर बांधी हुई सात बकरी व उसके बच्चे जल के मर गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त गांव के निवासी इबरार साह की झोपड़ी में मंगलवार की बीती रात अचानक आग लग गई, और झोपड़ी के बगल में बने पक्के की एक कमरे में वह सो रहे थे अभी देखा कि झोपड़ी में आग लगी है.देखते देखते ही आग विकराल रूप धर ली और झोपड़ी में रखे गए. कई सामान जलकर राख हो गए जिनमें खाद्य सामग्री बर्तन पहनने वाले कपड़े बिछावन एवं झोपड़ी में ही सात बकरी उसके बच्चे सहित बांधे थे. जो आग के पूरी तरह चपेट में आ गई और जल के मर गई.हालांकि रात काफी होने के चलते आसपास के लोगों को इकट्ठा होने में समय लगा. जिनके चलते आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया. लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक झोपड़ी में रखे सामान एवं अन्य सामग्री जलकर राख हो गई ,और पीड़ित को बहुत बड़ा नुकसान हुआ .हालांकि, बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो स्थानीय जनप्रतिनिधि अंचल कार्यालय के कर्मी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची एवं जानकारी ली.
क्या कहते है सीओ
इस संबंध में अंचला अधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर राजस्व कर्मचारी जयप्रकाश कुमार को घटनास्थल पर जांच करने के लिए भेज दिया गया है, एवं उनके द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के उपरांत और सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पीड़िता को क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान किया. जाएगा बता दें कि पीड़ित बहुत ही गरीब है, और दिनचर्या का मजदूरी का कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करता है.वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसको दो कमरे का पक्के का मकान बनाया था एवं मकान के बगल में झोपड़ी डाला हुआ था ,और उसके अंदर बकरी का पालन का कार्य करते हुए कई तरह के जरूरी सामान उस झोपड़ी में रखा था एवं अचानक आग लगने से कई सामान जल गए लेकिन आग कैसे लगी कौन लगाया इसकी अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं हुई है. लेकिन संभावना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा बीती रात झोपड़ी में आग लगा दी गई है जिससे काफी नुकसान हुआ है.
नुआंव से दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment