गोली जब्त कांड में एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : डिडखिली टोल प्लाजा से दुर्गावती पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में गोली जब्त किया था। इस मामले में दुर्गावती थाने में कांड संख्या 341/ 22 दर्ज किया गया था। इस मामले में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिसमें से चार लोग गोली के साथ कार से ही गिरफ्तार किए गए थे जबकि पांचवें व्यक्ति को दो रोज बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वही इस मामले में छठवें व्यक्ति ने भभुआ कोर्ट में सरेंडर किया था जिसे दुर्गावती पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद भभुआ जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति शुभम शाह पिता महेंद्र सिंह ग्राम नवादा थाना कपसेठी जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।
रिपोर्ट : पिंटू तिवारी

Post a Comment