Header Ads

दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर में ट्रक ऑनर की मौत, मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ: जिला के कुदरा एनएच दो पर दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक ऑनर की मौत हो गया है,जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक ट्रक ओनर धनबाद जिला के कतरास थाना क्षेत्र के पचगढ़ी बाजार निवासी स्वर्गीय जगदीश राम गुप्ता का 55 वर्षीय पुत्र संजय कुमार गुप्ता बताया गया है,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है,
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि ट्रक में धान लोड कर कैमूर जिला के खजुरा से बंगाल के वर्डमान जा रहा था तभी कुदरा एनएच दो पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में ट्रक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दबकर घटना स्थल पर ही ट्रक ओनर की दर्दनाक मौत हो गया जहाँ देखते ही देखते घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गया जिसके बाद लोगो द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया,
जिसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए और मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया गया, जहाँ सूचना पर पहुँचे परिजनों और पुलिस की मदद से शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कराया गया है वही पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है,वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments