जीप सदस्य ने एकता चौक पर डीडीसी का किया गया पुतला दहन..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ :जिला के भभुआ शहर के एकता चौक पर मनरेगा योजना में अवैध रूप से पैसा निकासी करने के मामले में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने डीडीसी का पुतला दहन किया है,जहाँ जमकर नारेबाजी भी किया गया है,वही इस संबंध में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल के द्वारा बताया गया की निविदा रद्द वेंडरो से जल जीवन हरियाली मनरेगा योजना मे सामग्री लेन देन मे गलत तरीके से राशि की निकाशी गयी है,
आरोप लगाते हुए कैमूर के डीडीसी डॉक्टर गजेंद्र प्रसाद सिंह का पुतला दहन किया गया और इस लूट खसोट मामले मे की निष्पक्ष जांच कराने के लिए माननीय मुख्य मंत्री,प्रधान सचिव ग्रामीण विकास विभाग, आयुक्त ग्रामीण विकास विभाग,तथा जिला अधिकारी कैमूर को पत्र भेजा गया है,वही चैनपुर प्रखंड मे मनरेगा के चयनित वेंडरों को 346 रुपया के जगह 400 रूपए की दर से भुगतान किया गया,जिस आरोप मे मरेगा के पीओ को विभाग ने तलब किया है,
आगे बताया गया की दिनांक 11 अगस्त 2022 को विभाग के द्वारा तकनिकी निविदा खोला गया निविदा मे गैबियन (बास) का
दर 346 रुपया निर्धारित किया गया फिर चैनपुर मे 400 रूपए के रेट से करोड़ों का भुगतान सरकारी राशि का गबन है,इन सब के जिम्मेवारी डीडीसी है,आखिर क्यों नहीं अब तक राशि रिकवरी हुआ इस मामले मे कमिटी राज्य अस्तर से कमिटी गठित कर हम लोग के उपस्थिती मे सारे प्रकरण की जांच की जाए,जिससे वित्तीय नियमो के विरुद्ध कार्य करने और लूट खसोट का मामला उजागर हो सके. ही विकास सिंह ने आरोप लगाया की कैमूर जिला मे स्वछता के नाम पर डस्टबिन वितरण के लिए प्रखंड के चार पंचायत का चयन किया गया जिसके लिए 15/15 लाख की निकासी की गयी। सरकार के द्वारा जारी निर्देश मे देख सकते है की उच्च कोटि नीलकमल का डस्टबिन वितरण करना है इसके बावजूद पंचायत मे 30 से 40 रुपया का घटिया क़्वालिटी का डस्टबिन बाटा गया है वो भी सूची गलत प्रस्तुत की गयी है ईसके भी जिम्मेवार डीडीसी हैं, इन्हीं सब मामले को लेकर आज शहर के एकता चौक पर डीडीसी का पुतला दहन किया गया है,ताकि सरकार इस मामले को गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई कर सके।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment