Header Ads

सूबे के मंत्री जमा खान के जन्मदिन के अवसर पर असहाय लोगों कोे किया कंबल वितरण..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के जन्मदिन के अवसर पर असहाय लोगों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार भास्कर के द्वारा कंबल वितरण किया गया,जिसमे वैसे लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है जो असहाय लोग थे उनके परिवार को कंबल वितरण किया गया है।

ताकि इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगो का जीवन अस्त-व्यस्त है,जिसको देखते हुए ठंड से बचाव के लिए असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है,इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार भास्कर ने बताया कि माननीय बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान के जन्मदिन पर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया है,जो लगभग 50 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा मंत्री जी के द्वारा विकास क्षेत्र में इनके द्वारा कई कार्य विकास के लिए किए गए हैं और असहाय लोगों के बीच सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं,उनके जन्मदिन के अवसर पर इसके पहले भी भभुआ सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया था और चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में इन के माध्यम से लोगों के बीच कंबल भी वितरण कराया गया है।

वही आज गोबरछ गांव में असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है जहां मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश राम ओमप्रकाश रवि मुकेश कुमार विनय कुमार अमरेंद्र कुमार एवं अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments