Header Ads

दुर्गावती पुलिस ने शराब के मामले में तीन को किया गिरफ्तार...

कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया मोड़ के पास NH2 पर शराब चेकिंग अभियान के दौरान दुर्गावती पुलिस के द्वारा एक कार से 2 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर बलुआ गांव निवासी दिनेश कुमार एवं राजेश कुमार बताये जा रहे हैं। वहीं पुलिस के द्वारा 45 पीस देसी शराब के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक राजगृह  कुमार ग्राम कलौरा थाना चांद जिला कैमूर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के द्वारा तीनों लोगों को मेडिकल जांच के बाद भभुआ भेज दिया गया।

दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट 

No comments