मंबई में दुकान में हुई मारपीट में एक की मौत,तीन घायल..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के युवक की मुम्बई में हुई मारपीट के दौरान मौत हो गई तथा साथ रहने वाले अन्य तीन लोग घायल हो गए ।शनिवार की देर शाम मृत युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चित्कार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार डुमरी गांव के निवासी अख्तर शाह का पुत्र आतीफ उम्र लगभग 21 वर्ष एवं डुमरी के ही परवेज व तवरेज तथा कुदरा थाना क्षेत्र के फकराबाद का आदिल मुंबई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे ।इसी क्रम में मुंबई के सोलापुर में एक माह का मेला लगा था.जहां यह सभी लोग अपनी दुकान खोल रखे थे।बीते 2 दिन पूर्व सोलापुर मेले में ही एक दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई जिसमें परवेज तवरेज वआदिल घायल हो गये वही आतीफ को गम्भीर चोट आने से मौत हो गई ।इस मामले में उक्त जगह की पुलिस द्वारा कानुनी कार्यवाही करते हुए चार लोगों के गिरफ्तार कर लिए जानें की बातें को परिजनों ने बताई । इधर आतीफ का शव एम्बूलेस द्वारा मुम्बई से घर डुमरी गांव लाया गया ।शव को घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।शव को गाँव में पहुचते ही दरवाजे पर आने जाने वालों का तांता लग गया।
दुगावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment