Header Ads

घर के करीब पोखर में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज,मोहनिया : खेलने के दौरान गुरुवार को पोखर में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई.घटना मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव की है.मृतक उक्त गांव के ही ईश्वर राम के पुत्र लक्की कुमार बताया जा रहा है. घटना से मृतक के परिजनो में चीख-पुकार मच गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्की कुमार अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच खेलने के दौरान घर के पास में पोखर में किसी तरह वह चला गया जिससे दुबने से उक्त मासूम बच्चे की मौत हो गया.इस घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.पोखर से उसे बाहर निकाला गया.जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान बालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही मोहनिया थाने से सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार एवं नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रजीत राम अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कारवाई करते हुए शव का पंचनामा करने के बाद  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है.इधर घटना मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया

रिपोर्ट- मुबारक अली

No comments