भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण..
कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : प्रखंड के सभाकक्ष में गुरुवार को भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी रमन कुमार सिन्हा अंचला अधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता राजस्व अफसर रवि शेखर द्वारा भूकंप से बचाव हेतु गुण सिखाए गए और आग्रह किया गया कि आप सभी अपने-अपने पंचायत वार्ड व गांव में जाकर इस तरह की बातें लोगों को बताते हुए जागरूकता फैलाएं।प्रशिक्षण देते हुए बीडीओ ने कहा कि भूकंप जैसी आपदा के समय आप लोग घबराएं नहीं बल्कि धैर्य से काम लें। ध्यान यह रखना है कि कम समय में आप सभी सुरक्षित जगहों को तलाश लें। बहुत से लोग आपदा के समय घबराकर अपनी धैर्य खो देते हैं। वैसी स्थिति में हम सभी को परेशानी होती है।वही प्रशिक्षण में सीओ ने कहा कि हमें आपदा के समय भगदड़ होने से बचना चाहिए। अगर रास्ते में भूकंप की स्थिति आ गई है तो सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। बताया कि नदी नाले में अचानक बाढ़ आ जाए तो उस समय आसपास के दीवार एवं पेड़ों की मदद लें। विद्यालय में बच्चें पढ़ रहे हों और उस समय भूकंप आ जाए तो बेंच-डेस्क के नीचे छुपना चाहिए व आपदा से बचाव को लेकर आवश्यक कई जानकारी दी। कहा कि आप हमेशा आपदा के समय सजग रहें। कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने आसपास के पड़ोस में लोगो को बताएं तथा आपदा से बचने के लिए लोगों को प्रेरित करें। मौके पर सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
नुआंव से दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment