Header Ads

नुआंव में बीडीओ द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण..

कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी रमन कुमार सिन्हा पहुंचकर कंबल का वितरण किए उनके द्वारा बताया गया कि जिले से प्राप्त आदेशानुसार प्रत्येक पंचायत वार गांव में घूम कर गरीब असहाय विकलांग व बृद्ध लोगों को कंबल का वितरण करना है उन्हीं लोगों को कंबल देना है जो नजरों में गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर दीखें। इस बढ़ते ठंड को देखते हुए कुछ लोगों को ही सहारा मिला बता दें कि नुआंव प्रखंड में वितरण करने के लिए मात्र 80 कंबल ही आए थे जो प्रत्येक पंचायत के लिए 8 कंबल का वितरण करना है। सुबह से शाम एवं 24 घंटे सर्दी के साथ ककनती ठंडी हवा चल रही है लोगों को विगत 3 दिन से इसी ठंड वाली वातावरण में अपना जीवन यापन कर रहे हैं।लोग धूप की ललक देखने के लिए तरस गए हैं व इंतजार कर रहे हैं।

नुआंव से दीपक कुमार गुप्ता 

No comments