नुआंव में 1100 बोरा पहुंचा यूरिया, किसानों के बीच किया गया वितरण..
कैमूर टॉप न्यूज,नुआंव : प्रखंड के कुछ दुकानों पर मंगलवार को 1100 बोरा यूरिया पहुंचा जो किसानों के बीच वितरण किया गया। उक्त जानकारी कृषि समंवयक सत्य प्रकाश गौतम ने दी एवं बताया कि 1100 बोरी यूरिया में नुआंव बाजार के तीन दुकानों मुखरांव के एक दुकान एवती के एक दुकान एवं परसिया के एक दुकान पर भेजी गई थी व किसानों के बीच वितरण कर दी गई लेकिन यह कहना उचित ही होगा सरकार की विडंबना यह है कि दस पंचायत के इकलौते प्रखंड में 1100 यूरिया ऊंट के मुंह में जीरे के समान है,जैसे ही दुकान पर यूरिया पहुंची उसी प्रकार किसानों द्वारा दुकान के सामने लंबी लाइन लगा दी गई ताकि उनको यूरिया प्राप्त हो सके लेकिन आवश्यकता के अनुकूल ही किसानों को यूरिया दी गई। नुआंव गांव के निवासी किसान शिवजी राम द्वारा बताया गया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान को सही समय पर यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है वह भी मिल रही है तो आवश्यकता के अनुकूल ही मिल रही है लंबी लाइन में खड़े होने के मात्र एक बोरा यूरिया ही मिल पा रही हैं।दुकान पर यूरिया मात्र 50 बोर हैं और लाइन में खड़े हैं सैकड़ों लोग लाइन के आगे वाले लोगों को तो मिल जा रही है लेकिन लाइन के पीछे खड़े लोगों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है घण्टो इंतजार करने के बाद उन्हें खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ रहा है एवं सरकार की गलत नीतियों को कोशा जा रहा है।बड्डा गांव के निवासी किसान नमो नारायण चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है यह सरकार अफसरसाहि की सरकार है और अपने मन मुताबिक ही कार्य करती है चाहे कोई भी परेशान हो या किसी को कठिनाई का सामना करना पड़े हालांकि दुकानों पर शांतिपूर्वक यूरिया खाद के वितरण कराने के लिए कृषि विभाग के किसान सलाहकार नुआंव थाना के पुलिस बल सहित कई जवान उपस्थित रहे।

Post a Comment