बड़ी खबर : छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले से बड़ी खबर है कि लड़की के छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में हुए जमकर खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है,सभी घायलों का भभुआ सदर अस्पताल में भर्त्ती कर इलाज किया जा रहा है इलाज मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के तोड़ी गांव का है,सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,जहां एक पक्ष के टुनटुन साहनी ने बताया कि कल गांव के ही रामदुलार यादव के पुत्र रविन्द्र कुमार के द्वारा मेरी बहन के साथ छेड़खानी किया जा रहा था तभी मैंने देख लिया जिसके बाद उसको मना किया तभी से वो लोग मुझे मारने के लिए खोज रहे थे वहीं आज रविन्द्र यादव अपने घर के सदस्यों के साथ आया और मुझे अकेला देख लाठी डंडे और राड से मारपीट कर घायल कर दिया गया,जिसके बाद बीच-बचाव करने गए मैं मेरे पिता कोमल साहनी एवं मेरी बहन पूजा कुमारी तथा मेरी मां और मेरे अजय साहनी पुतुल साहनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया जिसके बाद हम लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल में आए हैं मरने वालों में रविंद्र कुमार एवं उसके पिता रामदुलार यादव दिलीप कुमार यादव बचाव यादव सुदर्शन यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।वहीं दूसरे पक्ष के घायल सुदर्शन यादव ने बताया कि टुनटुन साहनी द्वारा हमारे दरवाजा पर शराब के नशे में गाली गलौज किया जा रहा था जिसके मना करने पर वह और उसके उसका भाई अजय साहनी टुन्नू साहनी पिता कोमल मल्लाह और उसकी पत्नी संझरी देवी द्वारा द्वारा मुझे मारपीट कर घायल कर दिया गया वहीं मुझे बीच बचाव करने आये मेरे भाई रविंद्र कुमार दिलीप कुमार एवं मेरे पिता बचाओ यादव और पत्नी आशा देवी को भी लाठी डंडे और रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया गया है ।जिसके बाद हम लोग सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के लिए आए हैं,वहीं इस मामले को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment