कंधे पर बाइक रखकर 100 मीटर दौड़ा कैमूर का लाल..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : इंडिया में फेमस हैमरहेड मैन नाम से मशहूर एवं स्टंट के बादशाह धर्मेंद्र ने अनूठा रिकॉर्ड बनाया है कैमूर के इस शक्तिमान ने कंधे पर 249 किलोग्राम की बाइक रखकर 30 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ लगाई । धर्मेंद्र के लिए यह रिकॉर्ड कोई नया नहीं है इससे पहले उन्होंने कई सारे वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं 115.45 सीसी की बजाज प्लैटिना ड्रम बाइक से यह विश्व रिकॉर्ड बनाया जो इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। उन्होंने ये रिकॉर्ड त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बनाया। इस प्रतियोगिता में 21 देशों के प्रतिभागी को पछाड़कर धर्मेंद्र ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है धर्मेंद्र त्रिपुरा राइफल में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

Post a Comment