Header Ads

बड़ी ख़बर : वीडियो : कैमूर में पुलिसकर्मियों द्वारा वृद्ध की पिटाई मामले की जांच हुई पूरी, कठोर कार्रवाई तय ..


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ : जिले के भभुआ थाना की महिला सिपाहियों पर एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने के वीडियो वायरल मामले की भभुआ एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने जांच की तथा रिपोर्ट आरक्षी अधीक्षक को भेज दी है, जिसके आधार पर आरोपी महिला पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है. 

इस संदर्भ में मीडिया से मुखातिब होते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि उनके द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जाँच की गई है. जिसमें यह बताया गया कि नगर के कचहरी के पास भीषण जाम लगा था जहाँ जाम हटवाने के दौरान महिला पुलिस कर्मी और वृद्ध व्यक्ति के बीच कुछ कहा सुनी हुई जिसके बाद दोनों महिला पुलिसकर्मी ल वृद्ध व्यक्ति को लाठी से मारने लगी.

इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जांच की गई और प्रथम दृष्टया स्पष्ट हो रहा है कि होमगार्ड की दोनों महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा जो कृत्य किया गया है, वह बेहद निंदनीय है. ऐसे में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होना तय है. जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंप दी जाएगी इसके पश्चात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई पर वरीय अधिकारियों के द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा.

क्या था मामला :

जिले के भभुआ थाना क्षेत्र जयप्रकाश चौक  पर महिला सिपाहियों पर एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, जिस बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई हो रही है उसका नाम नवल किशोर पांडेय है. वह एक निजी विद्यालय में  शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. वह प्रतिदिन की भांति तरह स्कूल से बच्चों को पढ़ा कर अपने साइकिल से घर जा रहे थे. तभी भभुआ नगर के जयप्रकाश चौक के पास उनकी साइकिल गिर पडी. जिसके बाद भभुआ थाने की तरफ से यातायात व्यवस्था के लिए तैनात दो महिला सिपाही उनके पास गई और कहा है कि अपनी साइकिल हटा लीजिए. बुजुर्ग शिक्षक नवल किशोर पांडेय को साइकिल हटाने में देरी होने लगी तभी गुस्साई महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग पर बिना कुछ कहे और सुने ही ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात कर दी. बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 साल है. वह कैमूर जिले के ही सोनहन थाना क्षेत्र के बरौली गांव के निवासी हैं. रोज वह सोनहन थाना क्षेत्र से भभुआ थाना क्षेत्र में साइकिल से ही बच्चों को पढ़ाने आते हैं.

वीडियो : 


देखिए पिटाई का वीडियो :





No comments