अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजो गिरफ्तार,ऑटो जप्त..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती : स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया मोड़ के पास एन एच दो से दुर्गावती पुलिस ने एक ऑटो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वही पुलिस ने शराब को लेकर जा रहे दो धंधेबाजो को भी गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार धंधेबाजों में ऑटो चालक दीपक कुमार पिता रामलाल सेठ, दूसरा राज किशोर सिंह पिता रामायण सिंह ग्राम तरहनी थाना सोनहन जिला कैमूर के बताए जा रहे हैं | मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती पुलिस के द्वारा कुल्हड़िया मोड़ के पास एन एच दो पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दरमियान उत्तर प्रदेश से आ रहे एक ऑटो को पुलिस के द्वारा रोक कर उसकी तलाशी लिया गया तो उसके अंदर से 178 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब पाया गया। वही शराब को लेकर जा रहे दो धंधेबाजो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजो के साथ पुलिस के द्वारा ऑटो को दुर्गावती थाने लाया गया जहां पर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment