Header Ads

Breking : रामगढ़ पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़ /भभुआ : सूबे में शराबबंदी है फिर भी शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपना कर शराब की तस्करी करने में जुटे हुए हैं. लेकिन सूबे कि पुलिस शराब तस्करो के मंसूबे पर पानी फेरती नजर आती है. ऐसे में ताजा मामला जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से आ रहा है कि 96 पीस 8पीएम ट्रेटा पैक शराब के साथ एक तस्कर को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. इस संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि शुक्रवार को शाम के वक्त गुप्त सूचना मिला कि एक शराब तस्कर शराब की खेप लेकर सिसौड़ा मोड़ के समीप घूम रहा है.सूचना के बाद उक्त स्थल पहुंच 96 पीस 8पीएम ट्रेटा पैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तारी के बाद तस्कर को थाना लाया गया.कई बिंदुओं पर गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. वही थानेदार ने कहा की गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के सिसौडा गांव निवासी रामरुचि सिंह के पुत्र 23 वर्षीय अखलेश कुमार सिंह है.

रिपोर्ट : कैमूर टॉप न्यूज के लिए रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता 

No comments