दो बाइक की आमने सामने के टक्कर में एक बृद्ध घायल ,सदर अस्पताल में इलाज जारी..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले में तेज रफ्तार की कहर जारी है।ऐसा में ताजा मामला जिले के सिकठी गांव के पास दो बाइक की आमने सामने के टक्कर में एक बृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी गोवर्धन सिंह का 60 वर्षिय पुत्र भूपेंद्र सिंह बताया गया है जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि बृद्ध बाइक से अपने गांव से भभुआ आ रहा था तभी सिकठी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गया जहाँ वह घायल हो गया जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा घायल बृद्ध का इलाज किया जा रहा है,
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment