चोरों ने कटा 22 पोल का तार,थाने में प्राथमिकी दर्ज..
कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : कुढ़नी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के सिवान तार काटने का सुरक्षित क्षेत्र बना है,वही पुलिस व प्रशासन का डर चोरो में नही है. बता दें कि गुरुवार की रात 22 पोल का एलटी कवर्ड तार चोर फिर काट ले गए. बीते 14 फरवरी के रात की तार काटने के घटना की चर्चा थमी नहीं थी. कि बीती रात 22 पोल का तार काट चोर विधुत विभाग की नींद उड़ा दिए, और प्रशासन व पुलिस को चुनौती दे डाले. विभाग के अधिकारी तार काटने की इस घटना से अचंभित हैं.तार कौन काट रहा है इसकी कोई जानकारी नही फिर भी यह अनुसंधान का विषय बना है.
14फरवरी की घटना में किसान गुड्डू राय, पप्पू राय और अशोक चौधरी शामिल थे,और इस बार की घटना में उक्त गांव के ही किसान अखिलेश राय, मनोज राय, राकेश राय, राजू राय, श्याम बिहारी व राधेश्याम निशाना बने हैं.इन किसानों के मोटरपंप पर जानेवाले पोल का तार कट चुका है.इनकी सिंचाई प्रभावित हो गई है.समय रहते यदि तार नहीं टंगा तो गेहूं की सिंचाई मुश्किल होगी. किसान बताते हैं कि अब ऑटोकट स्टार्टर का चलन हो जाने के कारण किसान पंप पर रहकर मोटर चलाने के झंझट से उबर चुके हैं. बिजली कटकर आने के बाद पंप अपने आप चालू हो जाता है.इसलिए पंप छोड़ लोग घर चले जाते हैं,और सिंचाई होने के बाद मोटर पंप बंद कर देते हैं.
इस बीच यदि तार कट जाता है तो किसान क्या कर सकते हैं. घटना की सूचना विभाग को दे चुके हैं. विभाग के जेई विशाल गुप्ता ने बताया कि कुढ़नी थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी.
क्या कहते है कुढ़नी थानेदार
थाना अध्यक्ष जयप्रकाश राम ने बताया कि उक्त मामले में आवेदन प्राप्त हुआ. आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.अनुसंधान कार्य शुरू कर दी गई है.ताकि अज्ञात चोरों को गिरफ्तारी की जा सके.
दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment