ई रिक्शा पलटने से मासूम घायल, इलाज जारी..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ :जिले के बेतरी गांव के पास ई रिक्शा पलटने से दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल बच्ची चैनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी गोविंद कुमार की 2 वर्षिय पुत्री अंतिमा कुमारी बताई गई है।वहीं परिजनों ने बताया कि भभुआ से ई रिक्शा से हम लोग अपने गांव गाजीपुर जा रहे थे। तभी बेतरी गांव के पास ई रिक्शा पलट गया। जहाँ बच्ची घायल हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहाँ चिकित्सक द्वारा घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है।
भभुआ से विशाल कुमार

Post a Comment