Header Ads

कैमूर में 25 व 26 फरवरी को आयोजित विशाल किसान महापंचायत में भाग लेंगे किसान नेता राकेश टिकैट ..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह वर्तमान विधायक सुधाकर सिंह ने बुधवार को भभुआ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग 219 वाराणसी कलकत्ता भारतमाला एक्सप्रेस वे निर्माण में जिन किसानों की भूमि सरकार अधिग्रहण कर रही है उन्हें उचित मूल्य पर लेना चाहिए सरकार को मुआवजा के तौर पर कम से कम बाजार मूल्य जो किसान भाईयो का वाजिब हक़्क़ है वो तो मिलना ही चाहिए लेकिन सरकार और उनके कर्मचारियों की मंशा ठीक नही बाजार मूल्य तो छोड़िए ये सरकार वाजिब मूल्य भी ना दे कर वर्षो पुराना मूल्य निर्धारित कर जबरन जमीन कब्जा करने के फिराक में है किसानों के सामने गंभीर समस्या है ये क्योंकि उनका पूरा परिवार कृषि पर ही आधारित होता है किसान जमीन को अपनी माँ कहता है उसके उपज से पूरा परिवार जीता है हमारे राज्य और देश के किसानों की जो दुर्दशा है वो किसी से छुपी नही है मैं आज कोई पुरानी बात नही दोहराना चाहता पर बेहद दुख के साथ कह रहा हूँ कि इस राज्यमार्ग निर्माण कार्य के दरमियान कुछ छोटे किसान तो ऐसे भी है जिनके पास इस भूमि अधिग्रहण के बाद एक इंच भूमि तक नही बचने वाली कइयों के समाने जीविका की समस्या उत्पन्न हो जाएगी तो कुछ किसानों की जमीन जो कि व्यवसायिक है उसे भी पदाधिकारी कृषि योग्य ही दिखा कर मनमाने तरीके से पुराना मूल्य ही लगा रहे है जबकि वो जमीन वर्तमान में व्यवसाय योग्य है जिसकी कीमत कृषि योग्य भूमि से कही अधिक है जिला के किसान बंधुओं द्वारा विगत दिनों आंदोलन भी किया गया मैं शुरू से ही इनके संपर्क और समर्थन में हूँ और आगे भी आंदोलन में साथ दूँगा हम किसी भी विकास कार्य में बाधा नहीं बन रहे हैं नाही हम कोई निर्माण कार्य रोकना चाहते हैं लेकिन किसानों को उनके भूमि का वाजिब दाम मिले इसके लिए मैं हर कदम किसान भाइयों के साथ हूं और इस लड़ाई में अंत तक उनका साथ दूंगा और उनको वाजिब दाम उनके जमीन का दिलवा कर ही रहूंगा ताकि भविष्य में वो कहि जमीन ले कर खेती किसानी या सुविधा अनुसार व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।
आगामी विधानसभा सत्र में मेरी प्राथमिकता होगी कि जिन किसानों का भी जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है उन्हें उचित मुआवजा मिले और मंडी कानून बिहार में लागू हो इसको भी लेकर विधानसभा सत्र में मैं आवाज उठाने का काम करूंगा मंडी कानून बिहार में लागू होता है तो बिहार के किसान हरयाणा पंजाब के किसानों की तरह खुशहाल होंगे क्योंकि हमारे राज्य की जमीनें कृषि योग्य उपजाऊ है।
आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय यह है कि प्रेस मीडिया के माध्यम से भी हम जनता को संदेश देना चाहते हैं इसके तहत आपको बता दें कि उक्त मांगो के समर्थन में किसान नेता राकेश टिकैत जी का बिहार आगमन होने जा रहा है जो कि किसानों के समर्थन में 25 फरवरी 2023 को चांद और 26 फरवरी 2023 को भभुआ जिला मुख्यालय में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में भाग लेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे उनसे वार्ता करेंगे जिसको लेकर हम लोग तैयारी में जुटे हैं और पूरे जिले में जनसंपर्क के माध्यम से मैं किसान भाइयों को आमंत्रित कर रहा हूँ कि वह आए और इस आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें और किसान महापंचायत को मजबूती प्रदान करें ये आंदोलन जन आंदोलन है इसमें सबके साथ सहयोग और समर्थन से हम इस राज्य और देश को चलाने वाले किसानों को न्याय दिलाने का एक सकारात्मक प्रयास कर सकते इसलिए मेरी अपील है आप सभी इस आंदोलन के सहभागी बने।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments