कैमूर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : एक कार्यक्रम में शरीकत होने कैमूर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. जिसका जो हक है पार्टी के अनुसार नीतीश जी देने का करेंगे काम।.
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा बिहार में मंत्रिमंडल का होगा विस्तार. जिसका जो हक होगा नीतीश जी देने का करेंगे काम, हमने अपनी बात लोगों के सामने रख दिया है आगे वह जो करें.
पशुपति पारस द्वारा दिए गए बयान कि 2024 में गिरेगी नीतीश सरकार पर कहा उनकी नौकरी 2024 में जरूर जाने वाली है, 2023 में कुछ नहीं होने वाला है 2024 में भारतीय जनता पार्टी के साथ जो मंत्रिमंडल के नौकरी में है. उनकी नौकरी जाने वाली है तभी वह इस तरह का बयान दे रहे हैं.
बक्सर की सभा में अश्वनी चौबे द्वारा बिहार सरकार को जल्लाद कहने पर कहा कि वह भी उसी सरकार के साथ कुछ दिनों पहले पार्टी में थे. उनकी पार्टी लंबे समय तक रही। आज उनको छोड़ दिए और बीजेपी के लोग बेरोजगार हो गए. उसके बाद जल्लाद कर रहे हैं जिसका जवाब तो वही दे पाएंगे.
मैं किसान का बेटा हूं मेरे घर में कोई विरासत राजनीतिक नहीं. तमाम कार्यकर्ता के सहयोग से विधानसभा लोकसभा और राज्यसभा में काम कर रहा हू. मुझे कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों के बारे में पता है और जो ढंग से काम करेगा आने वाले समय में टिकट भी दूंगा.हमारे कार्यकाल में संगठन को मजबूत बनाएंगे.जैसे अध्यक्ष बना उसी समय तुरंत 594 नए प्रखंड अध्यक्ष बने.जिलाध्यक्ष की भी घोषणा तुरंत घोषणा होगा.
नीतीश के समाधान यात्रा में हो रहे विरोध पर बोले कि अगर लोग उनके समाधान यात्रा का विरोध कर रहा है तो जनतंत्र में विरोध भी इसका हिस्सा है. लेकिन जहां जिनको कठिनाई है वह अपनी बात कह तो ले रहा है.गरीब से गरीब और छोटे से छोटे लोग भी अपनी बातों को मुख्यमंत्री से डायरेक्ट कह ले रहे हैं तो इसकी प्रशंसा होनी चाहिए .

Post a Comment