9- 10 फरवरी को कुल्हड़िया में कार्यशाला का होगा आयोजन..
कैमूर टॉप न्यूज, दुर्गावती : स्थानीय प्रखंड के आनंद लोक होटल कुल्हड़िया में एमएसएमई के द्वारा 9 और 10 फरवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कैमूर जिले के सभी उद्यमी भाग लेंगे । इस कार्यक्रम का उद्घाटन कैमूर रोहतास के एमएलसी संतोष कुमार सिंह के द्वारा किया जाएगा जबकि इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कैमूर नवदीप शुक्ला भी उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैमूर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव विकास तिवारी व अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि 9 और 10 फरवरी को कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के आनंद लोक होटल कुल्हड़िया में एमएसएमई के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के सभी छोटे बड़े उद्यमी और जो लोग उद्योग लगाना चाहते हैं इस कार्यशाला में पहुंच करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार एवं क्षेत्र का विकास है । वही इस संबंध में एमएसएमई के सहायक निदेशक सम्राट झा ने बताया कि एमएसएमई के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के आनंद लोक होटल कुल्हड़िया में कार्यशाला आयोजित किया जाएगा जिसमें छोटे बड़े सभी उद्यमी लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसका लाभ लेकर वह अपना बिजनेस कर सकते हैं। वही जो लोग पहले से उद्योग लगा चुके हैं वह भी मार्केटिंग एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में इस कार्यशाला से जानकारी प्राप्त करेंगे ।उद्यमियों की सुविधा को देखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है इस कार्यशाला से निश्चित तौर पर इस जिले के उद्यमियों को लाभ मिलेगा वहीं उन्होंने अनुरोध किया कि इस जिले के जो भी उद्यमी हैं इस दो दिवसीय कार्यशाला में पहुंचकर उसका लाभ लें।
दुर्गावती से पिंटू तिवारी की रिपोर्ट

Post a Comment