Header Ads

पथराव में वृद्ध घायल,सदर अस्पताल में इलाज जारी..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : जिले के परमालपुर गांव में हुए पथराव में एक वृद्ध घायल हो गया है.जहां घायल वृद्ध भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामकृपाल पाल के 70 वर्षीय पुत्र राम नारायण पाल बताया जाता है.वही घायल के भतीजा राम आशीष पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में ही देर रात में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो रहा था. जहां बाहर देखने के लिए निकले. तभी पथराव हो गया, जिसमें पत्थर लगने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो  गया. जहां घायल को माथा में गंभीर चोटें आई है.जिसे इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल मे लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर घायल वृद्ध का इलाज किया जा रहा है.

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments