Header Ads

नवविवाहिता की हत्या व शव को छिपाने के तीन आरोपित भभुआ अदालत में किया आत्मसमर्पण..

कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : थाना क्षेत्र के पजरांव गांव का एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में विवाहिता के पिता द्वारा नुआंव थाने में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसके लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी,इसी बीच उक्त तीनों आरोपी भभुआ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता के पिता विजयी सिंह द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया आवेदन में बताया गया है कि उक्त गांव के निवासी लोटन सिंह का पुत्र सोनू सिंह के साथ मेरी पुत्री इंदु देवी का विवाह किए थे.गांव के लोगों द्वारा गुप्त जानकारी मिली कि आपकी पुत्री को ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है इसी बीच आनन-फानन में जब पजरांव गांव पहुंचा तो उनके दरवाजे पर ताला लटका हुआ था तो तुरंत थाने में इसकी जानकारी दी.

लेकिन उचित जानकारी नहीं मिली तो नुआंव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिनमें ससुर लोटन सिंह,सास धर्मशिला देवी ननद प्रियंका कुँवर को नामजद किया गया है। वही मेरे दामाद मेरे पुत्र शशीकांत के साथ मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं.पुत्री की हत्या के समय में वह वही थे उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री को सास-ससुर एवं ननद द्वारा हत्या करके शव को छिपाने का आरोप लगाया गया है.

क्या कहते है नुआंव थानेदार

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके छापामारी की जा रही थी , तभी इधर बीच तीनों आरोपी भभुआ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिए हैं. इसकी जानकारी मुझे हुई है.

नुआंव से दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments