Header Ads

नुआंव पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज, नुआंव : नुआंव पुलिस द्वारा मंगलवार को 22 बोतल शराब देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव का निवासी राजनेत पाल का पुत्र अंगद पाल है.

इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अभियुक्त उत्तर प्रदेश से अपने  बजाज डिस्कवर बाईक से शराब लेकर आ रहा था। तभी गर्रा चौबे नहर शाहिद राकेश सिंह स्मारक के पास पुलिस द्वारा बाइक रुकवा कर चेकिंग की गई तो उसके काले रंग के बैग में 22 बोतल ब्लू लाइन देसी शराब प्रति 200ml की बरामद की गई यानी कुल 4 लीटर 400ml की शराब बरामद हुई.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच के उपरांत उक्त अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भभुआ जेल भेज दिया गया. वही बजाज बाईक बीआर 01 BM0447 जप्त कर ली गई बता दें कि नुआंव थाना के सीमावर्ती इलाके उत्तर प्रदेश से अधिकांश सटा हुआ है. आए दिन उत्तर प्रदेश से शराब तस्कर  शराब लेकर बिहार में प्रवेश करते हैं. हालांकि पुलिस द्वारा कई की गिरफ्तारी भी होती है लेकिन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में मात्र अखिनी गांव के पास पुलिस चेक पोस्ट बनाई गई है. इसके अलावा कई जगह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका उत्तर प्रदेश से सटे हुए जो शराब तस्करों के लिए काफी लाभदायक होता है और पुलिस से चोरी-छिपे तस्कर अपना कार्य करते हैं.

नुआंव से दीपक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

No comments