Header Ads

बाइक के धक्के से किशोरी घायल,इलाज जारी..

कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ: शहर के वार्ड नंबर 9 में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल किशोरी भभुआ वार्ड नंबर 9 छावनी मोहल्ला निवासी शौकत अली की 8 वर्षीय पुत्री फलक खातून बताई गई है.जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि किशोरी सड़क पर जा रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार ने किशोरी को टक्कर मार दिया जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां घायल किशोरी का चिकित्सक द्वारा भर्ती के इलाज किया जा रहा है.

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments