बड़ी खबर : बेटी की शादी की खरीदारी करने आए पिता की मौत..
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ : जिले से बड़ी खबर है कि बेटी की शादी की खरीदारी करने आये एक व्यक्ति की भभुआ शहर के खादी भंडार की गली में गिरकर मौत हो गया है,मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव निवासी स्वर्गीय शिवपूजन सिंह का 65 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह बताया गया है.
जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि व्यक्ति की बेटी का 17 फरवरी को तिलक जाना है जिसका देने वाले सामान की खरीदारी करने के लिए यह भभुआ आया हुआ था जहां वह खादी भंडार गली में शौच करने के बाद रास्ते मे अचानक गिर गया जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए आनन फानन सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है.
जिसके बाद शव को सदर अस्पताल में रख कर घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दे दिया गया है,वहीं सूचना पर पहुँची भभुआ पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया, जहाँ परिजनों ने बताया कि इनको हार्ट अटैक की बीमारी था. जो कि पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका था वहीं आज बेटी के तिलक में देने के लिए समान की खरीदारी करने के लिए भभुआ आये हुए थे जहाँ इनकी मौत हो गया है,वहीं परिजनों ने शव को लेकर घर चले गए हैं.
विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment