Header Ads

चकमा देकर फरार हुआ शराब तस्कर,वाहन व शराब जप्त..

कैमूर टॉप न्यूज, रामगढ़ :  गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस 213बोतल शराब जप्त किया है.साथ ही एक बलोरो वाहन जप्त किया है.जबकि शराब तस्कर पुलिस को चकमा दे कर मौके से फरार हो गया है.बता देंगे बुधवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक चार पहिया वाहन से शराब की खेप बिहार में प्रवेश कर रही है. सूचना पर रामगढ़ पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की तैनाती उक्त मार्ग में कर दिया. पुलिस ने शराब तस्कर को पीछा करते हुए थाना क्षेत्र के सराय मोड़ के समीप पकड़ लिया।वही शराब तस्कर पुलिस को चकमा दे वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गया।  इस संबंध मे रामगढ़ थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि होली के देखते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शराब को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।इसी बीच गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश से चार पहिया वाहन से शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के बाद कार्रवाई करते 213 बोतल शराब बरामद किया गया है. जबकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गया है.वहीं वाहन के नंबर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

No comments