बाइक से गिरा युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी ..
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ : जिले के कटसरिया रोड में बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल युवक रामगढ़ थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव निवासी दिनेश चंद्रवंशी का 18 वर्षिय पुत्र विकास कुमार बताया गया है, बताया जाता है कि युवक बाइक से कटरा जा रहा था तभी कटसरीया के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment